बालाजी सरकार के दर्शन कर सीएम ने धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद



डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी रहे मौजूद   

खजुराहो।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे, यहां से वे बागेश्वर धाम छतरपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने बागेश्वर धाम पहुंच कर बालाजी सरकार के दर्शन किए और पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर उनका भी आशीर्वाद लिया।  

 26 फरवरी महाशिवरात्रि को हो रहे कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के सवाल पर सीएम साय ने कहा कि वे कल के कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होंगे, उन्होंने कहा कि देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी कन्या विवाह समारोह में शामिल हो रही हैं। बागेश्वर धाम में चल रहे 251 कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन चल रहा है, जो कि आज महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को होने जा रहा है। जिसमें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आयोजन में शामिल होंगी ओर जोड़ों को आशीर्वाद देंगी।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छतरपुर पहुंचे। जहां सीएम साय ने बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद रहे। बागेश्वर धाम में चल रहे 251 कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन चल रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports