छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में भाजपा 10.. तो कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान



रायपुर । छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। उससे पहले 5 एग्जिट पोल और उसके आधार पर पोल ऑफ पोल्स। एबीपी-सी-वोटर्स, इंडिया टीवी-ष्टहृङ्ग, जी न्यूज और इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया में भाजपा को 10 से 11 सीट और कांग्रेस को 0-01 सीट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं टाइम्स नाउ नवभारत-ईटीजी के एग्जिट पोल में भाजपा को 10 और कांग्रेस को एक सीट जीतने का अनुमान है। इस सर्वे में छत्तीसगढ़ की 2 सीट पर कांटे की टक्कर बताई गई है। इनमें कांकेर और जांजगीर-चांपा की सीट शामिल है। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। लगभग सारे एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में पिछले लोकसभा चुनाव की स्थिति से ज्यादा बेहतर भाजपा दिखाई दे रही है। भाजपा को 10 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान जता रहे हैं।

एमपी में  6-7 सीटें जीतने का दावा, 4-5 सीटों पर कड़ा मुकाबला

एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस की बड़ी बैठक चल रही है। मध्यप्रदेश में 6-7 सीटें जीतने का दावा, 4-5 सीटों पर कड़ा मुकाबला होने का अनुमान है। लोकसभा चुनाव के एक्जिट पोल आने के बाद दिल्ली में रविवार को कांग्रेस की बैठक हुई। मीटिंग में एमपी के नेतृत्व ने आलाकमान के सामने बड़ा दावा किया है। पीसीसी चीफ ने कहा कि एमपी में 6 से 7 सीटें जीत रहे हैं। 4 से 5 सीटों पर कड़ा मुकाबला है।

जानें किसका सर्वे क्या कह रहा

इंडिया न्यूज- न्यूजएक्स-डी-डायनेमिक्स ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना एग्जिट पोल पूर्वानुमान जारी किया। एग्जिट पोल के अनुसार, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपने दम पर 543 सीटों में से 315 सीटें और एनडीए सहयोगियों के साथ गठबंधन में 371 सीटें जीतने की उम्मीद है। इस बीच, कांग्रेस 60 सीटें और अन्य इंडी गठबंधन दलों के साथ गठबंधन में 125 सीटें जीतेगी। 

अन्य दल जो एनडीए या इंडी गठबंधन के साथ गठबंधन में नहीं हैं, उन्हें 47 सीटें जीतने की उम्मीद है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को लोकसभा चुनाव में 361-401 सीटें जीतने का अनुमान है। इंडिया ब्लॉक को 131-166 सीटें जीतने की उम्मीद है। अन्य दलों को 8 से 20 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक पीमार्क एग्जिट पोल ने एनडीए को 543 में से 359 सीटें, इंडिया ब्लॉक को 154 और अन्य को 30 सीटें दीं। रिपब्लिक मैट्रिज पोल ने एनडीए को 353-368 सीटें, इंडिया ब्लॉक को 118-113 और अन्य को 43-48 सीटें दीं। 

न्यूजएक्स डायनेमिक्स ने एनडीए को 371 सीटें, इंडिया ब्लॉक को 125 और अन्य को 47 सीटें दीं। एनडीटीवी पर जन की बात एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए 377 सीटें, एनडीए 151 और अन्य 15 सीटें जीतने की ओर अग्रसर है। इंडिया टीवी पोल ने एनडीए को 371-401 सीटें, इंडिया ब्लॉक को 109-139 सीटें और अन्य को 28-38 सीटें दीं। न्यूज18 मेगा एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए 355 से 370 सीटें, इंडिया ब्लॉक 125 से 140 सीटें और अन्य 42 से 52 सीटें जीतने की ओर अग्रसर है। 


********


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports