स्टार हॉटेल बेबीलॉन ने नहर पर किया गया कब्जा आखिरकार मुक्त


रायपुर। स्टार हॉटेल बेबीलॉन द्वारा गया कब्जा आखिरकार मुक्त करवाया गया है।राजधानी की स्टार होटलों में शुमार बेबीलॉन के प्रबंधकों ने पुरानी नहर पर कब्जा कर रखा था। खासी मशक्कत और विधानसभा में भी मुद्दा उठने के सालों बाद तक दबाई गई नहर और उसपर किये गए कंस्ट्रक्शन को निगम अमला तोड़ नहीं पाया था। आखिरकार जब नहर के बंद होने से विधायक कालोनी में जब जल भराव से परेशानी बढ़ी तब जा कर रायपुर नगर निगम नींद से जगा।

बता दें मानसून करीब है और रायपुर नगर निगम अमला अपनी पूरी तैयारियां भी नहीं कर पाया है। वैसे तो पूरी राजधानी के कई इलाके नालों, नहर और तालाब पर कब्जा का दंश झेल रहे हैं। लेकिन आज बुधवार को तीन सितारा होटल बेबीलॉन द्वारा किया गया बेजा कब्जा तोड़ दिया गया है। अफसरों ने बताया कि बेबीलॉन होटल ने नहर पर अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया था।



निगम के तोडू दस्ते के अफसरों ने बताया कि, बेबीलॉन होटल ने नहर पर अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया था। सीनियर अफसरों से हरी झंडी मिलते ही आज निगम का अमला बुलडोजर लेकर होटल पहुंचा और अवैध निर्माण को ढहा दिया है। विधायक कालोनी में पानी भरने का मामला कई बार विधानसभा में भी गूंज चुका है। विधायक इस मुद्दे पर कई प्लेटफार्मो पर इसे उठाते रहे हैं कि, बारिश में कालोनी में रहना मुश्किल हो जाता है। मगर सरकारी मशीनरी में कभी इस पर सुनवाई नहीं हुई।

विधायक कालोनी में होता था जलभराव

होटल बेबीलॉन के पास में ही विधायक कालोनी हैं। होटल ने वहां से गुजरने वाले नाले पर कब्जा कर अवैध निर्माण खड़ा कर लिया था। इससे नाले का पानी निकल नहीं पाता था। नाला उफनने के बाद पानी विधायक कालोनी में घुस जाता था। होटल संचालक ने वहां स्थित नाले पर अतिक्रमण कर रखा था।

नाले पर करीब 4500 वर्ग फीट पर कब्जा करके निर्माण कर लिया था। इसी वजह से ना केवल नाला चोक हो रहा था बल्कि आसपास दल-दल बन गया है। इसी अवैध निर्माण के कारण बारिश के दौरान विधायक कालोनी में जलभराव की समस्या होती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports