जवानों ने फिर मार गिराए 12 नक्सली, बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों की देर तक मुठभेड़



बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच हुयी मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीजापुर जिले के जंगल में सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी, जो शाम तक जारी रही। मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है।

जिले के पीडिया इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ मामले पर पुलिस के अनुसार कल गुरुवार की देर रात गश्त में निकले जवानों की संयुक्त टीम की आज सुबह नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। बीजापुर पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र यादव मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि मुठभेड़ शाम तक जारी रही है।

जवानों की आहट पाकर फायरिंग शुरू कर दी

जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे, तो आहट पाकर नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुहतोड़ दिया। तकरीबन 20 से 25 मिनट तक दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले।

दो नक्सलियों के शव बरामद

फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही हथियार और विस्फोटक समेत नक्सलियों के दैनिक उपयोग की चीजें भी मिली हैं। पुलिस अफसरों ने बताया नक्सलियों के कैंप को भी ध्वस्त कर दिया गया है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हुई है। शनिवार को ऑपरेशन के बाद जवान जिला मुख्यालय लौटेंगे। इसके बाद पूरी जानकारी मिल पाएगी।


पीडिया के जंगल में नक्सलियों के होने की खबर मिली थी।  सूचना के बाद दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। डीआरजी और एसटीएफ के साथ मिलकर सीआरपीएफ के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन किया। जानकारी के मुताबिक जंगल में हार्डकोर नक्सली लिंगा और पापाराव के होने की खबर थी। बड़े नक्सली नेताओं के साथ कई और खूंखार नक्सलियों के होने की सूचना थी।

- जितेंद्र यादव, एसपी, बीजापुर

दोनों ओर से मुठभेड़ जारी है। कुछ नक्सलियों को गोली भी लगने की खबर है, इलाके को जवानों ने घेर रखा है। जवान जब मोर्चे से लौटेंगे तभी पता चलेगा कि मुठभेड़ में क्या अपडेट है।

- कमललोचन कश्यप, 

डीआईजी,दंतेवाड़ा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports