राज्य के सभी संभाग में आज बारिश के आसार, नमी हवाओं से 12 डिग्री तक गिरा पारा



रायपुर । राज्य में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। आज गुरुवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है। बारिश और ठंडी हवाएं चलने से मौसम न करवट ले ली है। मौसम खुशनुमा हो गया है और ठंडी हवाएं चल रही है। 

तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में द्रोणिका के प्रभाव से मौसम ने करवट ली है। वहीं समुद्र तल से नमी हवाओं का आगमन भी जारी है। इससे प्रदेश में ठंडकता बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना है। गुरुवार को भी मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। 

कई इलाकों में झमाझम बारिश

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। मानपुर, जगदलपुर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, केशकाल और बस्तर में बारिश के मुख्य आंकड़े दर्ज किया गया है। जगदलपुर में बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 12 डिग्री तक गिरा। 

आंशिक बादल छाने की संभावना

राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports