छत्तीसगढ़ पहुंची राहुल गांधी की न्याय यात्रा, 9-10 फरवरी को राहुल गांधी के दिल्ली जाने की भी संभावना

 


रायगढ़ । कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा आज छत्तीसगढ़ में प्रवेश हो गया है। रायगढ़ में आज रैली का बॉर्डर पर फ्लैग हैंड सेरेमनी से स्वागत किया जाएगा। आज रात्रि विश्राम दर्रामुडा में होगा। मिली जानकारी के अनुसार 9-10 फरवरी को राहुल गांधी के दिल्ली जाने की भी संभावना है। 

चार सीटों से गुजरेगी यात्रा

देश में अभी लोकसभा चुनाव है और छत्तीसगढ़ की चार लोकसभा सीटों को कवर करने यात्रा कोराबा, रायगढ़, सरगुजा और जांजगीर से गुजरेगी। इन सभी चारों सीटों पर कब्जा करने की कवायद को लेकर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने खास रणनीति के तहत यात्रा का रूट मैप तैयार किया है। 

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में अभी भाजपा की सरकार है और 9 सीटों पर भाजपा का कब्जा है और दो सीटें कांग्रेस के पास है। इस बार राहुल गांधी की न्याय का प्रदेश की राजनीति पर खास असर पडऩे वाला है। इसके कांग्रेस पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है।  

यात्रा के दौरान राहुल गांधी हसदेव अरण्य जाने की प्रबल संभावना है। अभी तक इसका रूट तय नहीं किया गया है। वहीं राहुल गांधी की टीम का कहना है कि पूरी संभावना है कि राहुल हसदेव जाएंगे। वहां जाने को लेकर अंतिम फैसला यात्रा के दौरान ही होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports