देश विरोधी गतिविधियों पर एक्शन, मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर' पर केंद्र सरकार ने लगाया बैन




नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्वीट कर मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर पर बैन लगा दिया। गृहमंत्री शाह ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों को देखते हुए केन्द्र सरकार ने ये फैसला लिया है। 


एमएलजेके-एमए को यूपीए  के तहत गैरकानूनी संगठन घोषित किया गया है। केन्द्र सरकार के अनुसार  संगठन और इसके सदस्य जम्मू कश्मीर में राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हैं और आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करते हैं और लोगों को जम्मू कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का संदेश स्पष्ट है कि जो भी हमारे देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ  काम करेगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

99999

सीएम विष्णु देव साय के स्वागत में सजी रायगढ़ की भूमि, लोकसभा अध्यक्ष करेंगे अग्रोहा धाम का लोकार्पण


रायपुर/नवप्रदेश। रायगढ़ के कबीर चौक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वागत की तैयारी पूरी है। कुछ ही देर पहुँचने वाले हैं मुख्यमंत्री श्री साय। मंत्री ओपी चौधरी भी रहेंगे मौजूद।


मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री विष्णु देव साय के प्रथम नगर आगमन पर रायगढ़ की जनता उनके भव्य स्वागत की तैयारी में है।


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ के अग्रोहा धाम के लोकार्पण समारोह में आज करेंगे शिरकत।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports