संसद घुसपैठ कांड : पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, राजस्थान से जले हुए मोबाइल बरामद



नई दिल्ली। संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपियों का राजस्थान से कनेक्शन सामने आया है। दिल्ली पुलिस की जानकारी के मुताबिक आरोपियों के फ़ोन नागौर जिले में जले हुए मिले हैं। मुख्य आरोपी ललित झा की निशानदेही पर आग में जलाये गए फोनों को बरामद किया गया है। आगे की छानबीन की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस आरोपियों के कनेक्शन के बारे में छानबीन कर रही थी। बीते कई दिनों से आरोपियों के मोबाइल के बारे में जानकारी जुटा रही थी। दिल्ली पुलिस मुख्य आरोपी ललित झा की निशानदेही पर नागौर पहुंची लेकिन वहां जो कुछ हाथ लगा वो जली हुई हालत में मिला। आरोपियों के मोबाइल आग के हवाले कर दिए गए थे। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल के पार्ट्स बरामद कर लिए हैं और उसे सीज कर दिया है। पुलिस सबूत के आधार पर जानकारी जुटा रही है। 

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम शनिवार को ललित झा को राजस्थान के नागौर ले गई जहां वह आरोपी महेश कुमावत की मदद से रुका था। जले हुए मोबाइल फोन मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने 13 दिसंबर को दर्ज एफआईआर में धारा 201 (साक्ष्य नष्ट करना/साक्ष्य गायब करना) सहित आईपीसी की और धाराएं जोडऩे का फैसला किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़े यूएपीए के तहत आतंकवाद के आरोप दर्ज किए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि झा और कुमावत ने मामले से संबंधित तकनीकी सबूत छिपाने के लिए जानबूझकर मोबाइल फोन नष्ट कर दिए। दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में कथित संलिप्तता के लिए अब तक छह लोगों - सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे, नीलम देवी, ललित झा और महेश कुमावत को गिरफ्तार किया है। दो व्यक्ति - सागर शर्मा और मनोरंजन डी - शून्यकाल के दौरान सार्वजनिक गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गए, कनस्तरों से पीला धुआं छोड़ा और नारे लगाए, इससे पहले कि सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया।


लगभग उसी समय, दो अन्य - अमोल शिंदे और नीलम देवी - ने संसद परिसर के बाहर 'तानाशाही नहीं चलेगीÓ चिल्लाते हुए कनस्तरों से रंगीन धुआं छोड़ा। गेट के बाहर मौजूद झा ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया था। इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर अपने दोस्तों के साथ शेयर करने के बाद वह राजस्थान के नागौर चला गया। कुमावत और आरोपी कैलाश, जो चचेरे भाई हैं, ने कथित तौर पर वहां उसके रहने की व्यवस्था की। बाद में झा और कुमावत ने दिल्ली आकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports