एग्जिट पोल : छग, एमपी और तेलंगाना में कांग्रेस, राजस्थान में भाजपा



नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम की वोटिंग पूरी हो चुकी है। रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित होंगे, लेकिन उससे पहले गुरूवार को एग्जिट पोल आए। इसके मुताबिक 5 में 3 राज्यों में कांग्रेस और 1 में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। एक में क्षेत्रीय पार्टी सबसे बड़ी पार्टी की ओर बढ़ती दिख रही है। छग, तेलंगाना और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान है। जबकि राजस्थान में बीजेपी लौट रही। 

कांग्रेस ने कहा- भरोसा बरकरार है 

एग्जिट पोल को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि, भरोसा बरकरार है। आ रही फि र से कांग्रेस सरकार है। वहीं एक चैनल को दिए इंटरव्यू में भूपेश बघेल ने 60 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि, हम फि र से सरकार बनाने जा रहे हैं।  डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, जहां तक अनुमानों का सवाल है, मैं हमेशा उन्हें गंभीरता से लेता हूं। ये विभिन्न चैनलों और एजेंसियों की ओर से यह अनुमान लगाने का प्रयास है कि चुनाव में क्या हुआ होगा। इसलिए हमें 3 तक इंतजार करना चाहिए।

हर जगह बढ़ा हमारा वोट प्रतिशत : अरूण 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, अधिकांश पोल ने बता दिया है कि छत्तीसगढ़ में पार्टी मजबूती के साथ सरकार बना रही है। एग्जिट पोल में भाजपा का सर्वाधिक जगह पर वोट प्रतिशत बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। कुछ जगहों पर कांग्रेस-भाजपा बराबर की स्थिति में हैं। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद भाजपा बहुमत के साथ सरकार में आएगी।

छत्तीसगढ़ में 76.31 प्रतिशत हुई वोटिंग

पांच राज्यों में से छत्तीसगढ़ इकलौता ऐसा प्रदेश था जहां दो चरणों में मतदान हुआ था। यहां कुल 90 सीटों पर 7 और 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी। दोनों चरणों में मिलाकर 76.31 फीसदी मतदान हुआ। यह 2018 से कुछ कम था। तब 76.88 मतदान हुआ था। फि लहाल राज्य में कांग्रेस की सरकार है। वहीं शहरों की तुलना ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदान हुए है। इसका फ ायदा बीजेपी को मिलेगा या कांग्रेस को इस पर से पर्दा उठने वाला है।

सीएम के लिए भूपेश ही पहली पसंद 

एक्जिट पोल में छत्तीसगढ़ के सीएम के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही लोगों की पहली पसंद हैं। उन्हें 45 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद चुना है। जबकि 15 साल तक सत्ता संभालने वाले डॉ. रमन सिंह को 25 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है। 

छग में भाजपा में कोई चेहरा न होना 

छत्तीसगढ़ में 71 साल के रमन सिंह को किनारे करके चुनाव लड़ी भाजपा उनकी जगह लेने वाला असरदार नेता नहीं खोज पाई। हालांकि भाजपा सीटों पर अपना पिछला प्रदर्शन सुधारती दिख रही, लेकिन कोई सर्वमान्य लोकल लीडर न होने का फ ायदा कांग्रेस को साफ  मिलता दिख रहा।

देखिए छग के एग्जिट पोल का परिणाम

दैनिक भास्कर

कांग्रेस    ४५-५५

बीजेपी ३५-४५

अन्य ००-१०

आज तक 

कांग्रेस 40-50

बीजेपी 36-46

जेसीसी 00

अन्य 1-5

एबीबी सीवोटर

कांग्रेस 41-53

बीजेपी 46-48

जेसीसी 00-00

अन्य 0-04

इंडिया टीवी सीएनएस

कांग्रेस    ४६

बीजेपी    ३५

अन्य      ००

न्यूज 24 चाणक्य

कांग्रेस 57

बीजेपी 33

जेसीसी 00

अन्य 00

टाइम्स नाऊ 

कांग्रेस 34-36

बीजेपी 26-30

जेसीसी 00

अन्य 2-4

पोल ऑफ पोल्स

कांग्रेस ४८

बीजेपी    ३९

अन्य     ०१

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports