विधानसभा चुनाव 2023: 3 दिसंबर को प्रदेश में फिर से कमल खिलेगा : डॉ. रमन सिंह



रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का एग्जिट पोल में कांग्रेस को जीत दिलाई गई है। ऐसे में बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने अपना अपना तर्क देते हुए एक्जिट पोल को नकार दिया है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, अरुण साव और नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा 3 दिसंबर को प्रदेश में फिर से कमल खिलेगा। 


रमन सिंह ने कहा, प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह बोले 75 पार की बात करने वाली कांग्रेस सर्वे में 40 सीट पर पहुंची है, 3 दिसंबर के नतीजों में 35 के नीचे रहेगी। वहीं प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा एक्जिट पोल मात्र आकलन है, जनता कांग्रेस और भूपेश सरकार के कुशासन की विदाई चाहती है, छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा।



 छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने का भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि एग्जिट पोल सीमित सेम्पल साइज का होता है। भारतीय जनता पार्टी का सैंपल साइज बहुत बड़ा है। हमारे पास कार्यकर्ताओं की लंबी फेहरिस्त है। अरुण साव बोले- मैं डेढ़ साल से पूरे छत्तीसगढ़ में घूम रहा हूं। एक-एक विधानसभा में गया। जनता से संवाद किया। कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उस आधार पर मैं बहुत स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को जब मतगणना होगी, तब भाजपा की सरकार बनेगी। कमल खिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports