देश में महंगाई चरम पर, छत्तीसगढ़ में इसका असर नहीं : प्रियंका




बालोद।  कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को बालोद पहुंची। जुंगेरा में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी बोलीं गलती करोगे तो पांच साल भुगतोगे, सोच समझकर वोट देंगे तो फि र से कांग्रेस की सरकार बनेगी। देश भर में महंगाई चरम पर है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसका कोई असर नहीं है। इसलिए कांग्रेस को वोट देकर कांग्रेस की सरकार बनाएं।


 सभा में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पास 16 हजार करोड़ के दो जहाज सिर्फ  घूमने के लिए है। संसद भवन के सौंदर्यीकरण के लिए 20 हजार करोड़ खर्ज कर दिए जाते हैं, मोदी जी के पास उद्योगपतियों के लिए पैसे हैं लेकिन गरीबों के लिए कोई सोच नहीं। गन्ना किसान अपने परिवार के साथ मुआवजे की मांग को लेकर कई दिनों तक सड़क पर प्रदर्शन करते रहे। लेकिन मोदी जी का दिल नहीं पसीजा, उन्हें 15 हजार करोड़ का मुआवजा नहीं दिया गया। 

  देश की संपत्ति कौडिय़ों के दाम बेची जा रही 

 प्रियंका गांधी ने कहा कि गरीबों को दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है। लेकिन इन सबकी मोदी जी को कोई चिंता नहीं है। देश की संपत्ति कौडिय़ों के दाम पर बेची जा रही है। ज्यादातर संपत्ति अडानी को दी गई है। प्रियंका गांधी बोलीं, 'प्याज के बाद अब टमाटर महंगा हो गया है। आज प्राइवेटाइजेशन हो रहा है। मीडिल क्लास के लिए बीजेपी नहीं सोचती। पेंशन को बीजेपी ने निवेश कर दिया। आज सरकारी अधिकारी कर्मचारी अब पुराने पेंशन स्कीम की मांग कर रहे हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ में आज ओपीएस लागू है। बीजेपी के पास गरीबों के लिए पैसे नहीं है। कांग्रेस ने आपके पैसे वापस आपके जेब में डाले हैं। कांग्रेस ने हमेशा आपके हक की बात की है।

32 सौ रुपए करेंगे धान का समर्थन मूल्य 

प्रियंका बोली की कांग्रेस की सरकार आते ही हमने सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी हो रही है। आगे धान का समर्थन मूल्य 3200 करेंगे, 10 लाख तक का मुफ्त मिलेगा, 200 यूनिट बिजली फ्री, सिलेंडर पर 500 की सब्सिडी मिलेगी। वनोपजों के लिए अतिरिक्त 10 हजार मिलेंगे। 700 इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे। युवाओं को उद्योग के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। वोट उसी पार्टी के लिए जाना चाहिए जहां आपको भविष्य नजर आता है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports