कांग्रेस की सरकार जाने वाली है और बहुत जल्द छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने वाली


महासमुंद/भिलाई। सोमवार 13 नवंबर को महासमुंद के ग्राम बेमचा में आयोजित विजयसंकल्प महारैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। पीएम नरेन्द्र मोदी ने सभा संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार को घेरा और केंद्र सरकार की योजनाओं को छत्तीसगढ़ में जनता तक नहीं पहुंचने देने का आरोप लगाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। 


उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तब से गरीबों को आवास भी कांग्रेस ने नहीं मिलने दिया।  प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर लोगों को आवास उपलब्ध कराएंगे। उन्हें घर पर ही नल से जल भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने महतारी वंदन योजना को लेकर कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बहुत सहायक सिद्ध होगी और जिस प्रकार मातृ वंदन योजना का पैसा सीधे खाते में आता है वैसे ही महतारी वंदन योजना का पैसा भी सीधे खाते में आएगा। इसके अलावा पीएम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी जमकर निशाना साधा।


उन्होंने कहा कि 17 तारीख को कांग्रेस के 30 प्रतिशत वाले कक्का का सरकार से जाना पक्का कर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से कांग्रेस के दिग्गज नेता भी नाराज है। इस बार कांग्रेस के मुख्यमंत्री का विधायक बनना भी मुश्किल है, प्रदेश से कांग्रेस की सरकार जाने वाली है और बहुत जल्द छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने वाली है। कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के साथ पूरे देश के ओबीसी वर्ग को गाली दी है, हमेशा ओबीसी का अपमान किया है और छत्तीसगढ़ में भी साहू समाज के साथ पिछले 5 साल में जो हुआ है वो किसी से छिपा नहीं है।

पीएम मोदी ने सीजीपीएससी घोटाले को लेकर भी कांग्रेस को घेरा और प्रदेश के युवाओं से भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। गौरतलब है कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में सीजीपीएससी घोटाले के दोषियों पर कड़ी कार्यवाई करने की घोषणा की है। इसके बाद पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भिलाई विधानसभा के छावनी में भा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय को भारी मतों से जिताने और प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया।


पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की पिछले 15 साल की उपलब्धियों और भाजपा के संकल्प पत्र की घोषणाओं तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों व केंद्र सरकार की योजनाओं की  जानकारी दी। इसके साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व सीएम ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए छत्तीसगढ़ में हुए 5000 करोड़ का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में घोटाला, 5000 करोड़ की महादेव सट्टा एप से अवैध उगाही, 2,000 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला, 1300 करोड़ का गौठान घोटाला, 700 करोड़ का धान मिलिंग में घोटाला, 600 करोड़ का पीडीएस घोटाला, 540 करोड़ का कोयला घोटाला, 229 करोड़ का गोबर घोटाला और सीजीपीएससी में नौकरियों की नीलामी कर की गई उगाही के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कांग्रेस पर वादाखिलाफी कर जनता को छलने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर बरसे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports