70.87% मतदान के साथ 223 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

 




बस्तर/रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शाम 5 बजे खत्म हो गया। पहले चरण में बस्तर 12 और दुर्ग संभाग के 8 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हुई। इनमें से अति नक्सल प्रभावित 10 विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे तक मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने अभी 3 बजे तक का अपडेट दिया है।



 जिसमें 10 मतदान क्षेत्रों में उम्मीद से ज्यादा वोटरों ने मतदान किया है। दोपहर 3 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 60.92 है। बता दें कि 20 विधानसभा क्षेत्रों में 223 उम्मीदवारों मैदान में हैं। इनमें पूर्व सीएम रमन सिंह, मंत्री कवासी लखमा, दीपक बैज, मोहन मरकाम समेत अन्य दिग्गजों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। 



वोटिंग के दौरान छुटपुट नक्सली घटनाएं भी सामने आयी है। कांकेर, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर की 4 घटनाएं भी सामने आई। सुकमा के मीनपा में शाम 6 बजे तक मुठभेड़ जारी था। 


 विस सीट 9 बजे 11 बजे 1 बजे 3 बजे 5 बजे

  • मोहला-मानपुर 9 27 56 73 ७६
  • अंतागढ़ 17.44 28.84 55.65 62.67 ७०.७२
  • भानुप्रतापपुर 16.9 36.1 61.83 68.50 ७९.१०
  • कांकेर 15.09 34.65 61.80 68 ७६.१३
  • केशकाल 12.84 27.63 52.66 60.11 ७४.४९
  • कोंडागांव 14 32.5 54.04 69.03 ७६.२९
  • नारायणपुर 11 21.6 46 53.55 ६३.८८
  • दंतेवाड़ा 10.18 16.2 41.21 51.90 ६२.५५
  • बीजापुर 4.5 9.11 20.09 30 ४०.९८
  • कोंटा 4.21 12.39 30.27 50.12 ५०.१२

नोट : इन 10 सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग हुई 

विस सीट 9 बजे 11 बजे 1 बजे 3 बजे 5 बजे

  • खुज्जी 25 46.67 67.07 ७२.०१
  • डोंगरगढ़ 9 21.5 41.10 61.20 ७७.४०
  • डोंगरगांव 12.4 18.06 39 62.80 ७६.८०
  • राजनांदगांव 5 14 38 62 ७४
  • कवर्धा 13 23.25 41.67 64.48 ७२.८९
  • पंडरिया 12 21 39.44 60.40 ७१.०६
  • खैरागढ़ 6 23.21 44.27 64.48 ७६.३१
  • चित्रकोट 2.5 11.3 34.16 56.90 ७०.३६
  • जगदलपुर 6.41 18.36 45.81 60.75 ७५
  • बस्तर 5.55 19.97 44.14 65.20 ७१.३९

नोट : इन 10 सीटों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई । निर्वाचन आयोग द्वारा मिले शाम पांच बजे तक के आंकड़े।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports