सैनिक के परिवार वालों समेत 4 का अपहरण; फायरिंग में 7 लोग घायल हो गए

 


-अपहरण की खबर फैलते ही कई इलाकों में गोलीबारी 
-दो पुलिसकर्मी और एक महिला समेत 7 लोग घायल 


इंफाल। देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब यहां मैतेई समुदाय द्वारा 4 लोगों का अपहरण करने की घटना सामने आई है। खास बात यह है कि इसमें एक सैनिक के घर के तीन लोग भी शामिल हैं। यह घटना मंगलवार (07 नवंबर) को इंफाल पश्चिम जिले में हुई। इसके बाद यहां फिर से हिंसा भड़क गई है।


अपहरण की खबर फैलते ही कुकी समुदाय के लोगों ने कांगपोकपी जिले सहित इंफाल पश्चिम और कांगचुप इलाकों में गोलीबारी शुरू कर दी। दो पुलिसकर्मी और एक महिला समेत 7 लोग घायल हो गए हैं।


एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'Óमैतेई समुदाय के लोगों ने 5 लोगों का अपहरण कर लिया था, जिसमें एक 65 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल था। महत्वपूर्ण बात यह है कि बुजुर्ग व्यक्ति को बचा लिया गया और अन्य 4 लोग, दो पुरुष और दो महिलाएं लापता हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports