छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावच : पहले चरण की 20 सीटों में 15 से 18 सीटें जीतेगी भाजपा : डॉ. रमन


रायपुर। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 20 सीटों के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग के बाद भाजपा ने 15 से 18 सीटें जीतने का दावा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एकात्म परिसर में प्रेस कांफ्रें स में कहा, प्रथम चरण के चुनाव में सभी सीटों पर मतदान के लिए मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा। लोगों में भाजपा के प्रति जितना विश्वास दिखाई दिया ठीक विपरीत कांग्रेस के प्रति उतना ही आक्रोश भी था, जिससे यह स्पष्ट हो चुका है कि इस बार राजनांदगांव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। नक्सलियों के पुरजोर विरोध के बाद भी बड़ी संख्या में हुआ यह मतदान लोकतंत्र की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा, भाजपा का इंटरनल फ ीडबैक सिस्टम का सर्वे बता रहा है, पहले चरण के नतीजे भाजपा के लिए बेहद उत्साहजनक होने जा रहे हैं लोगों ने बढ़ चढ़कर भाजपा के पक्ष में ही वोट किया है। पहले चरण की 20 सीटों में भाजपा के पक्ष में 15 से 18 सीटे आ रही है यह बीजेपी का इंटरनल सर्वे और उसका फ ीडबैक बता रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, सिफ ालॉजी का थंब रूल होता है। परिवर्तन के लिए वोट पहले से अधिक पड़ता है, परंतु भय के माहौल की वजह से यहां पर कुछ लोग वंचित जरूर हुए, लेकिन जो भी वोट करने निकला है, परिवर्तन के लिए ही निकला है। और यह भाजपा का फ ीडबैक सिस्टम भी बता रहा है भाजपा आवत है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports