वरिष्ठ नेता और कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने भरा पर्चा


दुर्ग। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिले के समय ताम्रध्वज के साथ विधायक अरुण वोरा, नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद रहे। नामांकन रैली में बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा और महिलाएं मौजूद रहे। इस दौरान ताम्रध्वज साहू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि चुनाव में इस बार 75 पार का लक्ष्य कांग्रेस ने रखा है।


 बीते पांच साल के शासनकाल में किये गए कार्यों की बदौलत जीत का यह आंकड़ा कांग्रेस आसानी से पार कर लेगी। भाजपा ने 15 साल के शासनकाल में न विकास किया न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की। किसानों के साथ बोनस को लेकर हमेशा धोखा हुआ। कांग्रेस सरकार ने किसानों सहित सभी वर्गों से किये गए वादों को पूरा किया है। कांग्रेस को इस चुनाव में सभी वर्गों का सहयोग और वोट मिलेगा।


 कांग्रेस भारी बहुमत चुनाव में जीत दर्ज करेगी। नामांकन रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अलावा दुर्ग शहर से भी बड़ी तादाद में ताम्रध्वज समर्थक रैली में शामिल हुए।



 रैली में मौजूद युवाओं और महिला के अलग-अलग जत्थे जोशीले नारे लगाते रहे। नामांकन रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, इरफ ान खान, जितेंद्र साहू, देवेंद्र यादव, निगम के एमआईसी मेंबर ऋ षभ जैन सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता और दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports