सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की पति ने हत्या कर दी, 24 घंटे तक स्टोर रूम में छुपी रही और फिर...


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की हत्या के मामले में पुलिस को आखिरकार आरोपी पति मिल गया है। पति की हत्या करने के बाद पति घर के स्टोर रूम में छिपा हुआ था। पुलिस ने सुबह 3 बजे उसे स्टोर रूम से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी स्टोर रूम में छिप गया और 24 घंटे तक वहीं रहा। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

यह कहां, कैसे हुआ?

पिछले रविवार को नोएडा सेक्टर 30 के डी-40 कोठी में रहने वाली रेनू सिन्हा का रक्तरंजित शव घर के बाथरूम में मिला था। 61 साल की रेनू सिन्हा सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही थीं। परिजनों का कहना था कि रेनू की हत्या की गई है। पुलिस जब बाथरूम में पहुंची तो नजारा खौफनाक था। क्योंकि रेनू का शरीर खून से लथपथ था और चारों तरफ खून फैला हुआ था। यह देख घर में हंगामा मच गया। पुलिस को भी ये बहुत अजीब लगा। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।


मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह हमला रेनू के पति ने किया है। हत्या के बाद से रेनू का पति फरार था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। उसका कहीं कोई पता-ठिकाना नहीं था। ऐसे में रेनू के पति पर शक बढ़ता जा रहा था। इसी बीच बीती रात पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

आरोपी पति स्टोर रूम में छिपा हुआ था

हत्या के बाद से आरोपी पति घर के स्टोर रूम में छिपा हुआ था। सुबह 3 बजे पुलिस ने उसे बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि वह पिछले 24 घंटे से स्टोर रूम में छिपा हुआ था। अब पुलिस उसकी जांच कर रही है। कल मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि रेनू की मौत अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने रेनू की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस टीम ने लोगों के बयान लिए हैं और मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। इसके अलावा मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच मकान को लेकर हुए विवाद के चलते उसने यह हत्या की है। दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। महिला के भाई ने रविवार को पुलिस को सूचना दी कि रेनू फोन नहीं उठा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोडऩे के बाद टीम ने अंदर जाकर जांच की तो घर के बाथरूम में रेनू का शव पड़ा मिला। रेनू के कान के पास चोट के निशान थे। इसके बाद पुलिस ने रेनू के पति को फोन किया लेकिन उसका फोन बंद था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports