9 साल में 9 सरकारें गिराईं, सुप्रिया सुले ने बीजेपी को घेरा; मणिपुर, महंगाई, बेरोजगारी के बारे में भी बताया



नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज से लोकसभा में बहस शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने इस प्रस्ताव पर चर्चा शुरू कर दी है। अविश्वास प्रस्ताव पर तीन दिन तक संसद में 18 घंटे बहस होगी। इसके बाद 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चर्चा का जवाब देंगे।


केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने मोदी सरकार की आलोचना की। मणिपुर के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। मणिपुर में महिलाओं को नंगा किया गया, फिर कैसे सहें?, मोदी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता?, क्या ये भारत की बेटियां नहीं हैं? ऐसा सवाल सुप्रिया सुले ने उठाया है।


बीजेपी ने 9 साल में 9 सरकारें गिराईं। भाजपा के समय महंगाई बढ़ी। मोदी सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल रही है। मोदी सरकार में दूध महंगा हुआ। विश्व की कई सूचियों में भारत का स्थान गिरा है। सुप्रिया सुले ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।


 वंदे भारत ट्रेन गरीबों के लिए नहीं है। मैं वंदे भारत का विरोधी नहीं हूं, लेकिन इस तथ्य को नकारा नहीं जा सकता। वंदे भारत मेरे निर्वाचन क्षेत्र के किसी भी स्टेशन पर नहीं रुकती। सुप्रिया सुले ने कहा है कि वंदे भारत को सिर्फ देखा जा सकता है, यात्रा करना असंभव है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports